Live Updates
गुवाहाटी में होगा दुर्गायन महोत्सव का आयोजन
साहित्योदय
अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला संस्कृति न्यास(पंजीकृत)

साहित्योदय मंच पंजीकरण

साहित्य, कला और संस्कृति का एक अनूठा संगम है

🏆 साहित्योदय को अबतक 5 वर्ल्ड रिकार्ड प्राप्त हैं और संस्था 'वर्ल्ड बुक' में शामिल है!

साहित्योदय साहित्य, कला और संस्कृति का एक अनूठा संगम है, जहाँ हर किसी को अपनी प्रतिभा दर्शाने का भरपूर अवसर मिलता है। यह एक ऐसा वैश्विक मंच है जहाँ लब्धप्रतिष्ठ हस्ताक्षरों के साथ-साथ गुमनाम और नवोदित-नवांकुरों को भी उन्मुक्त गगन मिलता है। अभिव्यक्ति की आज़ादी के दायरे में रहकर यहाँ हर तरह की स्वरचित मौलिक रचनाएँ स्वीकार्य हैं, क्योंकि मौलिकता ही साहित्योदय की असली पहचान है।

3000+ रचनाकारों को मंच नवोदित और आर्थिक-सामाजिक रूप से कमजोर कलाकारों को वैश्विक पहचान।

80% महिला सशक्तिकरण घरेलू महिला रचनाकारों को घर के कामकाज से समय निकालकर 'किचन से सृजन तक' का सफर।

प्रकाशन एवं पत्रिकाएँ मासिक पत्रिका 'साहित्योदय' सहित एक दर्जन से अधिक पुस्तकों का सफ़ल प्रकाशन।

मंचीय साहित्य सम्मेलन ऑनलाइन आयोजनों के साथ-साथ देश के विभिन्न तीर्थ और पर्यटन स्थलों पर भव्य लाइव प्रोग्राम।

"कोरोना काल के अवसाद को सृजन काल में परिवर्तित कर साहित्य को एक नया आयाम देने वाली इस पंजीकृत संस्था से आज विश्व के हजारों गणमान्य साहित्यकार, कलाकार और संस्कृतिकर्मी जुड़े हैं। आइए, आप भी इस गौरवमयी यात्रा का हिस्सा बनें।"

ऑनलाइन सदस्यता फॉर्म

Get Support