Live Updates
गुवाहाटी में होगा दुर्गायन महोत्सव का आयोजन
साहित्योदय
अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला संस्कृति न्यास(पंजीकृत)
Profile Ledger

About us

साहित्य कला और संस्कृति का अनूठा संगम है, जहाँ हर किसी को अपनी प्रतिभा दर्शाने का भरपूर अवसर मिलता है। एक ऐसा वैश्विक मंच जहाँ लब्धप्रतिष्ठ हस्ताक्षरों के साथ-साथ गुमनाम और नवोदित-नवांकुरों को भी उन्मुक्त गगन मिलता है। अभिव्यक्ति की आज़ादी के दायरे में रहकर हर तरह की स्वरचित मौलिक रचनाएँ स्वीकार्य है। मौलिकता ही साहित्योदय की पहचान है। साहित्योदय को अबतक 5 वर्ल्ड रिकार्ड प्राप्त है और वर्ल्ड बुक में शामिल है.
साहित्योदय, साहित्य कला और संस्कृति को समर्पित एक पंजीकृत संस्था है जिसमें विश्व के हजारों लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार, कलाकार, संस्कृतिकर्मी सहित अनेक गणमान्य लोग जुड़े हैं। भारतीय भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित इस संस्था ने अबतक 3 हजार से अधिक नवोदित और आर्थिक- सामाजिक रूप से कमजोर रचनाकारों को मंच प्रदान किया है। जिसमे 80 प्रतिशत घरेलू महिला रचनाकारों को वैश्विक मंच दिया गया है. जो घर के कामकाज के समय निकाल कर किचन से सृजन तक के सफर में जुड़ रही हैं.
साहित्योदय ने कोरोना काल में सोशल मीडिया को माध्यम बनाकर ऑनलाइन कवि सम्मेलन की शुरुआत कर अवसादग्रस्त रचनाकारों और घरेलू महिलाओं को सृजन कार्य से जोड़ा। कोरोना काल को सृजन काल में परिवर्तन कर साहित्य को एक नया आयाम दिया। कवि सम्मेलन के साथ- साथ साहित्योदय पत्र और पत्रिकाओं का भी प्रकाशन कर रहा है। अबतक एक दर्जन से अधिक पुस्तकों और मासिक पत्रिका 'साहित्योदय' का प्रकाशन किया जा रहा है।
ऑनलाइन कार्यक्रमों के साथ ही देश के विभिन्न तीर्थ और पर्यटन स्थलों पर मंचीय साहित्य सम्मेलनों का भी आयोजन किया जा रहा है।
Get Support